नई दिल्ली (वीएनएस)। आज देश की राजधानी में ईडी के दफ्तर के सामने कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा है। जमावड़ा इसलिए कि उनके नेता राहुल गांधी को ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ में ईडी ने राहुल से कई सवाल किए जिसमें, चर्चाओं के मुताबिक उनका नाम,परिवार, पता, काम, कंपनी कैसे और किसने बनाई। सैम पित्रोदा और सुमन दुबे से क्या संबंध है और कैसे ये कंपनी आपके पास आई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पूछताछ की। राहुल गांधी से पूछताछ 3 चरणों में हुई। ईडी के अधिकारियों के पास 55 सवालों की लिस्ट थी। अधिकारियों ने राहुल से जो सवाल किए हैं उसके जानकारी सामने आ गई है। ईडी ने राहुल गांधी से यंग इंडिया कंपनी को लेकर सवाल किए गए हैं। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने राहुल से पूछा कि यंग इंडिया कंपनी कैसे और किसने बनाई।
अधिकारियों ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी का 90 करोड़ का लोन कैसे 50 लाख में खत्म हो गया। एजेएल की कितनी संपत्ति अब यंग इंडिया के पास है और उसका मालिकाना हक किसके पास है। AJL की संपत्तियों की देखभाल कौन करता है और उससे आने वाला किराया किसके पास जाता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में राहुल गांधी से पूछताछ की। अधिकारी के मुताबिक, ईडी के तीन वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल कांग्रेस नेता से पूछताछ की। इन वरिष्ठ अधिकारियों में दो सहायक निदेशक और एक उप निदेशक शामिल रहे।
इससे पहले, राहुल गांधी भारी पुलिस बल के बीच डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर पर्यावरण भवन स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं, हालांकि उनके ईडी कार्यालय पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही वह चली गईं थी। ईडी ने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया था। सोनिया गांधी 23 जून को ईडी के सामने पेश होंगी।