कलेक्टर के निर्देश पर खुले हुए असफल नलकूप-बोर को किया जा रहा बंद

Posted On:- 2022-06-13



उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खुले हुए असफल नलकूप और बोर को बंद किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माटवाड़ा मोदी में बस्ती से लगा हुआ खुले हुए नलकूप बंद किया गया। इसी प्रकार चारामा विकासखण्ड के ग्राम टांहकापार के कृषक रामचंद पिता विश्राम के खेत में खाली पड़े बोर को कृषक से गड्ढे में मिट्टी डालकर पटवाया गया। पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही-31 हरिहरपुर के कृषक कमला कीर्तनिया पति अभिनाश के खेत में खुले बोर को भी बंद करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर चन्दन कुमार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में खुले हुए बोर तथा नलकूपों तत्काल बंद कर दिया जावे, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके।