वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने किया चिरान जब्त

Posted On:- 2022-06-13



दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। दन्तेवाड़ा वनमण्डल अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी दन्तेवाड़ा एवं उप वनमण्डलाधिकारी दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में 12 जून को प्राप्त सूचना के आधार पर बचेली परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोलनार में सागौन हाथ चिरान से फर्नीचर तैयार करते हुए लगभग 1 घनमीटर जब्त किया जाकर जब्त चिरान का जब्त नामा तैयार कर नियमानुसार जब्त की कार्यवाही किया जाकर आरोपी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अपराध कायम किया गया है। जब्त काष्ठ को केन्द्रीय वन काष्ठागार दन्तेवाड़ा में परिवहन कराया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर जब्त की कार्यवाही में श्री आशुतोष मंडवा, परिक्षेत्र अधिकारी बचेली एवं वनअमले श्री अघनश्याम भगत सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बचेली, सोहाद्री धु्रव वनपाल,कु. अनिता कुजूर, राजेश कर्मा, मनीष कर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, कपूर चंद पटेल, परिसर अधिकारी एवं वनमण्डल स्तरीय उड़नदस्ता दल के कर्मचारियों के द्वारा सफलतापूर्वक जप्ती की संयुक्त कार्रवाई की गई ।