पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Posted On:- 2022-06-13



  जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 हेतु जांजगीर-चाम्पा जिले के लिये राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्री अरूण खलखो, संयुक्त कलेक्टर ( कोड नं. GO2022P11 ) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री अरूण खलखो 10 जून को जांजगीर-चाम्पा पहुंच चुके है। उनके ठहरने की व्यवस्था सोन नदी भवन सर्किट हाउस जांजगीर में किया गया है तथा मुलाकात का समय मध्यान्ह 12.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नियत किया गया है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9406443295 से भी संपर्क किया जा सकता है।