धमतरी(वीएनएस)। केन्द्र सरकार पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने मौन सत्याग्रह किया। इसके बाद मौन रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर तलब किया। इस मुद्दे को लेकर पुरे प्रदेश भर में कांग्रेस मौन सत्याग्रह कर रही है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन सत्याग्रह किया। इसके बाद मौन जुलुस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा राजनितिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरूपयोग करते हुए केन्द्रीय एंजेसियों जैसे ईडी, सीबीआई, आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से विपक्षी नेताओं के विरूद्ध दबावपूर्वक कार्य की जा रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिये इस प्रकार हो रही दबावपूर्वक कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। आंदोलन में सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, महापौर विजय देवागन, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपीन साहू, मोहन लालवानी, कांती सोनवानी, सूर्यप्रभा चेटियार, मदन मोहन खण्डेलवाल, सलीम रोकडिय़ा, आलोक जाधव, डेहुराम साहू, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, आकाश गोलछा, गजेन्द्र कुंभकार, अंबिका सिन्हा, होरी लाल साहू, विजय गोलछा, अशोक पटेल, हरमिंदर छाबड़ा, मनजीत छाबड़ा, देवेन्द्र आजमानी, सलीम गौस, कनक शाह, विक्रांत शर्मा, विरू महाजन, चंद्रहास साहू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।