गोकुलपुर में बन रही नाली का वार्डवासी कर रहे विरोध

Posted On:- 2022-06-13



धमतरी (वीएनएस)। गोकुलपुर वार्ड में बन रहे नाली वार्डवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनेगी। वर्तमान में गोकुलपुर स्कूल से लक्ष्मी निवास चौक होते हुए भटगांव चौक तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें नाली में कहीं पर भी एक इसकी ढाल नहीं है। अभी नाली की गहराई 10 फीट तक पहुंच चुकी है जिसके कारण नालियों की सफाई करना एवं नाली में यदि कोई जानवर गिर गया तो उसे निकालने के लिए परेशानी होगी। इस तरह से नाली का निर्माण वार्ड में हो रहा है। शहर के किसी भी वार्ड में 10 फीट या ऊपर नाली नहीं बनी है। यह पहला वार्ड है जहां 10 से 12 फीट नाली की गहराई से नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निगम प्रशासन को इसकी शिकायत की जा चुकी है पर अभी तक कोई सुध लेने वाला नहीं आया है। वार्डवासियों की मांग है कि नाली की नेचुरल ढाल जिधर है उधर नाली का निर्माण होना चाहिए। मगर इस प्रकार से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड के नरेंद्र साहू, संतोष साहू, बलराम साहू, रामाधार साहू, जनक साहू, बाबू लाल यादव, पूर्व पार्षद महेश साहू, चंद्र साहू सहित वार्ड के लोगों ने नाली निर्माण के लिए निगम प्रशासन को बार बार अवगत कराया। नाली निर्माण होने से वार्ड के पानी निकासी तो दूर वार्ड में जलभराव को अधिक बनाने के लिए काम आएगा। जिससे वार्ड में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।