धमतरी (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तारक योजना एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर कुकरेल मंडल के केरेगांव शक्ति केंद्र अंतर्गत बनरौद पोलिंग बूथ क्रमांक 93 में चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के इस स्वर्णिम कार्यकाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के 15 वर्षों में हुए विकास कार्य से प्रभावित होकर ग्राम बनरौद के 18 महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान में इस सरकार के द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। आज विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़ा है। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, बूथ के अध्यक्ष सखाराम ताम्रकार,मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष हेमलाल ध्रुव,महिला अध्यक्ष बनरौद निराशा बाई साहू उपस्थित थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रोहिणीबाई ध्रुव,सविता शोरी,श्यामकुंवर यादव,रमिला यादव केजाबाई ध्रुव,अनीता यादव,संतोष यादव,सुमरितबाई यादव,जयंती मंडावी,वेदबाई शोरी,दुरपतबाई नागरची,नंदनी यादव,चंद्रिका बाई यादव, पूर्णिमा साहू,त्रिवेणी कोर्राम, कुमारीबाई नेताम, जयतन कुंजाम, गोमती मंडावी का उपस्थित नेताओं ने भाजपा का टोपी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया।