ईडी की कार्रवाई के खिलाफ अंबिकापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Posted On:- 2022-06-13



अंबिकापुर (वीएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाने को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अंबिकापुर के गांधी चौक में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार को तानाशाह बताया है।

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित मनी लांड्रिंग की जांच के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तलब किया है। इसको लेकर कांग्रेस देश भर में अपना विरोध जता रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के गांधी चौक में अपना विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र के मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को केंद्र सरकार, डराना, हरासमेंट करना और उनके अंदर दहशत फैलाना चाहती है। जिसके विरोध में कांग्रेस गांधीवादी ढंग से अपना विरोध जता रही है।