नारायणपुर(वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोषण चंद्राकर ने जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी नरेगा सिक्योर सॉॅॅफ्टवेयर के माध्यम से नारायणपुर जिले के विकासखंड नारायणपुर और विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पचंायतों मंे फलदार पौध उत्पादन, देवगुड़ी हेतु फलदार पौध रोपण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सामुदायिक बाड़ी, मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण, आरसीसी पुलिया स्लैब निर्माण, द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण, डबरी निर्माण, तालाब निर्माण और भूमि समतलीकरण के कुल 261 कार्यों हेतु 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा के विभिन्न रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये है। उक्त कार्याे को पूर्ण करने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्याे को योजनाओं का प्रावधानों एवं नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये है।