विधायक प्रतिनिधि सिंहदेव ने किया तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन

Posted On:- 2022-06-13



लखनपुर (वीएनएस)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा कला के महुआ तालाब में अमृत सरोवर योजना के तहत गहरीकरण निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव ने किया। अमृत सरोवर योजना के तहत रोजगार गारंटी के माध्यम से ग्राम गुमगरा कला के महुआ तालाब में गहरीकरण निर्माण किया जाना था। 13 जून, सोमवार को विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद्र गुप्ता, पार्षद अमित बारी, सरपंच लोकनाथ, रमेश साहू ,युवा नेता कांग्रेस कपूरचंद साहू, ज्ञान प्रसाद यादव, गौरी शंकर , सुखराज पोर्ते, रवि पैकरा, कपिल देव, दरोगा सिंह सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब गहरीकरण निर्माण कार्य में रोजगार गारंटी के तहत गांव के दर्जनों श्रमिक को रोजगार मिलने से काफी खुश नजर आए।