अप्रैल माह में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 45 गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-13



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 45 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया एवं 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 9 हथियार व 5 आईईडी जब्त कर निष्क्रिय किया गया।