कोरोना के नए मामलों में उछाल : आज मिले 43 संक्रमित, रायपुर से 18

Posted On:- 2022-06-13



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 677 सैंपलों की जांच में 43 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 167 मामले सक्रिय हैं।

आज 12 जिला बलौदाबाजार, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर एवं कांकेर से 01-01, कबीरधाम एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 02-02, बेमेतरा एवं बिलासपुर से 03-03, दुर्ग एवं सरगुजा से 05-05, रायपुर से 18 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 8 जिले धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, कोंडागांव, दंतेवाड़ा सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश के 16 जिले बालोद, महासमुंद, कोरबा एवं कांकेर में 01-01, रायगढ़, सूरजपुर एवं बलौदाबाजार में 02-02, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर में 03-03, कोरिया, बस्तर एवं कबीरधाम में 04-04, जशपुर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05-05, बेमेतरा में 06 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।