शिविर में 186 युवाओं ने बनाया अपना लर्निंग लाइसेंस

Posted On:- 2022-06-13



शेष आवेदकों को बुधवार को बोड़ला में बायोमैट्रिक फ़ोटो प्रिंट लाइसेस मिलेगा

कवर्धा (वीएनएस)। परिवहन मंत्री व कवर्धा मोहम्मद अकबर के मंशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सोमवार को तरेगांव जंगल में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तरेगांव जंगल से आपपास गांव के लगभग 186 से युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। मौके पर 64 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट निकाल कर दिया गया। परिवहन मंत्री अकबर ने लर्निंग लाइसेंस शिविर का अवलोकन कर पूरी व्यवस्था देखी। उन्होंने यहां पर युवाओं से चर्चा भी की। लाइसेंस बनाने आए युवाओं ने इस शिविर के लिए मंत्री अकबर तथा कलेक्टर रमेश शर्मा के प्रति आभार जताया। युवाओं ने कहा कि गांव घर मे ही लर्निंग लाइसेंस बन जाने से सभी युवा बहुत खुश है। युवाओं के समय और धन दोनो की बचत हुई है। युवाओं का कहना है कि समय-समय पर वनांचल क्षेत्र के बड़े गांवों में भी सेक्टर के हिसाब से लर्निग लाइसेंस शिविर लगानी चाहिए। लाइसेंस बनने से मोटर सायकल, ट्रेक्टर, कार और अन्य वाहन चलाने का वैधानिक अधिकार मिल जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन से जुडे स्थानीय रोजगार के अवसर भी मिलते है। जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू ने बताया कि आज के शिविर में 186 आवेदन ऑनलाईन भरा गया। वनांचल क्षेत्र में इंटरनेट सर्वर धीमा होने के कारण से 64 आवेदक को लर्निग लाइसेंस दिया गया। शेष आवेदक को बुधवार 15 जून को जनपद कार्यालय बोड़ला में बायोमेट्रिक फोटो करके एवं प्रिंट करके दिया जायेगा।