'शांति समिति की बैठक' में शांति व्यवस्था कायम रखने लिया गया निर्णय

Posted On:- 2022-06-13



बिलासपुर (वीएनएस)। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सोमवार को बिलासपुर सहित सम्पूर्ण जिले में हमेशा की तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एडीएम श्रीमती जैन ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था वर्तमान स्थिति काफी अच्छी है और इस व्यवस्था को आगे भी इसी तरह कायम रखने के लिए आज यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सदस्यों एवं सभी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि फिलहाल अभी कोई बड़ा आयोजन या भीड़ एकत्र नहीं की जाएगी। संवैधानिक रूप से अपने मांगों के संबंध में केवल ज्ञापन दिया जाएगा। एडीशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनीं रही और किसी समाज की भावनाएं आहत न हो, यह देखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी भड़काऊ और उकसाने वाली अफवाहों पर निगरानी रखने के साथ ही इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में संलिप्त नहीं होने पर सहमति दी।

इस अवसर पर एसडीएम तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।