रायपुर (वीएनएस)। न्यू शांति नगर निवासी 75 वर्षीय श्रीमती उषा खरे का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 14 जून को देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा । अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान न्यू शांति नगर से सुबह 9:30 बजे निकलेगी। वे स्वर्गीय डॉ. सुरेश खरे की पत्नी एवं अपूर्व,आस्था,अभिन्न, अंशुल की माता एवं अरुण सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, प्रीति एवं दीप्ति की सास थीं।