ओमप्रकाश अग्रवाल बने बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष

Posted On:- 2022-06-14



रायपुर (वीएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा को हटा दिया है। मिश्रा के स्थान पर ओमप्रकाश जायसवाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दो साल पहले जब मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, तब जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।