महासमुंद (वीएनएस)। शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बरोडा बाजार से तीन नाबालिग बच्चे फरार हो गए हैं। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बच्चे चैनल गेट का ताला खोलकर फरार हुए हैं। तीनों अपचारी बालक महासमुंद जिले के रहने वाले हैं, जो चोरी और छोटे-मोटे अपराध में संप्रेक्षण गृह लाए गए थे।
तीनों अपचारी बालकों में से एक तीसरी बार फरार हुआ। तीनों की उम्र 15 से 17 के बीच है। बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने को सूचना दे दी है। लेकिन सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।