भूतपूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 को

Posted On:- 2022-06-14



अम्बिकापुर(वीएनएस)। जिला प्रशासन 19 जून को भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला अस्पताल अम्बिकापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बृजेश पांडेय ने संभाग के भूतपूर्व सैनिकों को अपने आश्रितों के साथ स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।