महासमुंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 15 जून को प्रातः 10ः00 बजे से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुन्द में 0 से 18 वर्ष के विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क जाॅच एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ईको कार्डियोग्राफी मशीन से जाॅच किया जाएगा। जाॅच उपरांत बच्चों के हृदय रोग से ग्रसित पाए जाने पर उनका निःशुल्क इलाज भी किया जाएगा।