रक्तदान दिवस पर महिलाओं ने भी बढ़ चढक़र लिया हिस्सा

Posted On:- 2022-06-14



      धमतरी (वीएनएस)। 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान करने के फायदे बताते हुए प्रेरित भी किया। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी की ओर से वृहद शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके तुर्रे कबीर सेवा संस्थान के रविकर दास साहेब ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया। डॉ तुर्रे ने कहा कि व्यक्ति को साल में कम से कम 3 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ रहता है।विभिन्न संस्थानों के लोगों ने रक्तदान किया जिसमें महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ यू एल कौशिक ,रेडक्रॉस सोसाइटी से डॉ शैलेंद्र गुप्ता, नेत्र सहायक अधिकारी गुरुशरण साहू, पैथोलॉजिस्ट कृतिका नाग, उमा शंकर वैद्य, लोकेश बाघमार, प्राप्ति वाशानी, सुशीला नाहर, सतीश जैन, प्रेम शंकर चौबे, गौकरण साहू, सरिता दोषी, गुड्डा रजक, शंकर कुमार दास, लोकेश साहू, दिलीप जैन, शांति दामा, मोना शाह, जानकी गुप्ता, सागर मिश्रा, हरख जैन, जानकी गुप्ता, टूकेश्वरी साहू, झरना उईके, सोनिया पाल, पोमीन साहू,देवकी सिन्हा, दिनेश्वरी साहू,उषा गुप्ता, जागेंद्र साहू, हेमंत दास, देवेंद्र त्रिपाठी, आकाश गिरी,राकेश नेताम, टकेश्वर गिरी,ललिता ठाकुर, संतोष कौशिक, भूषण सिन्हा, रूबी सोनबेर,पूजा गायकवाड, जमीर मसीह, कुशल साहू किशोर कुमारआदि मौजूद थे।