धमतरी (वीएनएस)। राजस्व निरीक्षक कीरतराम नागवंशी के साथ 25 मई को सीमांकन के दौरान अनावेदक मनोहर मोटवानी पिता टीकमचंद्र द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी के विरूद्ध तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी धमतरी ने घटना के संबंध में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी को लिखित सूचना दी। इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। यह आरोप छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ जिला धमतरी के अध्यक्ष दीपचंद भारती ने लगाते हुए कहा कि जिससे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी की कार्य प्रणाली संदेहास्पद प्रतीत होती है। इस प्रकार आज तक दोषी व्यक्ति मनोहर मोटवानी के विरूद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने एवं सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के क्षुब्ध होकर राजस्व निरीक्षक संघ जिला धमतरी 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य है। समय सीमा पर कार्यवाही नहीं किए जाने की स्थिति में प्रस्ताविज जिला संघ की हड़ताल का विस्तार प्रांत स्तर पर किया जावेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।