धमतरी (वीएनएस)। आवागमन में शांति कालोनी, हरफतराई के रहवासियों को हो रही दिक्कतों को दूर करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने शांति कालोनी चौक का मौके में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत यातायात ट्राफिक सिग्नल लगाये जाने राघव इंटरप्राईजेस रायपुर से संपर्क कर औपचारिक कार्यवाही पूर्ण की गई। स्वयं राघव इंटरप्राईजेस के ठेकेदार इंजीनियर को रायपुर से सामानों के साथ लेकर आये एवं स्वयं उपस्थित होकर सिग्नल लगाने के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया। शांति कालोनी चौक पर ट्राफिक सिग्नल लग जाने से आस - पास के रहवासियों, दुकानदारों एवं आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटनारहित सुगम यातायात व्यवस्था मिलेगी। यातायात पुलिस शांति कालोनी चौक के आसपास व्यापार करने वाले व्यवसायियों से अपील करती है कि अपने दुकान के बाहर सामान फैलाकर न रखें। दुकानों में सामान लोडिंग अनलोडिंग का कार्य प्रात: 6 से 9 बजे एवं रात्रि 9 से 6 बजे के बीच करें। जिससे चौक पर यातायात का दबाव कम होगा एवं आमजनों को आवागमन करने में आसानी होगी।