आजीवन सदस्य प्रतिनिधि चुने गए, जिला साहू संघ का चुनाव 19 जून को

Posted On:- 2022-06-14



  धमतरी (वीएनएस)। जिला साहू संघ का चुनाव 19 जून को होना है। इससे पूर्व आजीवन सदस्यों और संरक्षकों के बीच एक प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है। जिसके लिए मंगलवार को आमंत्रण हेरिटेज में सदस्यों की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ एके गजपाल को प्रतिनिधि चुना गया। जिला साहू संघ के अध्यक्ष का वर्तमान कार्यकाल कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। इसके लिए 19 जून को नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय की गई है। जिसमें पांच तहसील के 15 प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इसके अलावा आजीवन सदस्यों के बीच से एक प्रतिनिधि तय किया जाता है। जिसके लिए मंगलवार को आवश्यक बैठक रखी गई है। सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से डॉ अनिल गजपाल को प्रतिनिधि चुना। आजीवन सदस्य 175 सहित 186 लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। दयाराम साहू ने उन्हें बधाई दी। 19 को जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दयाराम साहू, महामंत्री संतराम साहू, विजय साहू, उपाध्यक्ष श्यामा साहू, अवनेंद्र साहू, उमेश साहू,डीपेन्द्र साहू, हिरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, गोविंद साहू, कामता साहू, यशवंत साहू, मानक राम साहू, गणेश राम साहू, गणेश प्रसाद साहू, हेमंत माला, तेजराम साहू,निखिलेश देवान, डिहू राम साहू राजेश साहू, डॉ गिरीश साहू,तोषण साहू, रोहित साहू, रामकुमार साहू, परस राम,राकेश, नंद कुमार,भूषण साहू, प्रभा साहू, केकती साहू, राधा साहू भुनेश्वरी साहू ज्योति साहू, कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, रोशन साहू, महेश साहू, नंदकुमार साहू भूषण साहू, रामेश्वर साहू, युगल किशोर साहू, कमलेश साहू, डॉ भूपेंद्र साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।