आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव

Posted On:- 2022-06-14



धमतरी (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद मेहतरुराम घीवर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में कोरोना महामारी संक्रमण के दो वर्ष पश्चात पुन: नये सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। नव प्रवेशित छात्रों के नियमित प्रवेश को यादगार बनाने हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन संस्था प्रांगण में पूर्वान्ह 11 बजे प्रारंभ किया जाएगा। यह आयोजन गणमान्य अतिथियों एवं पालकों की उपस्थित में होगा। 17 जून से नियमित कक्षाओं का संचालन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में कक्षा एल.के.जी एवं पहली से आठवीं (अंग्रेजी माध्यम), तथा कक्षा चौथी एवं पांचवी (हिन्दी माध्यम) प्रात: 7:30 बजे से 11:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा नवमीं से बारहवीं (अंग्रेजी माध्यम) तथा कक्षा बारहवीं (हिन्दी माध्यम) पूर्वान्ह 11:45 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संचालित होगी।