सुंदरगंज वार्ड के लोगों ने रोड निर्माण के लिए महापौर को दिया ज्ञापन

Posted On:- 2022-06-14



  धमतरी (वीएनएस)। सुंदरगंज वार्ड क्र. 4 में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को महापौर विजय देवांगन से मुलाकात कर नहर पार गुजराती कालोनी में रोड निर्माण एवं बिजली केबल बिछाने, नाली बनवाने की मांग की। सुंदरगंज वार्ड निवासी भागेश हिरवानी, दिलीप साहू, कन्हैया, शंकर, अमित, ईश्वर धु्रव, देवबती, सीमा धु्रव, योगिता मंडावी, दुर्गेश मंडावी, रेखराम, रत्नेश, संंतोष, शत्रुघन, रोहणी, कुंती, आशाराम, मधु धु्रव आदि ने महापौर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सुंदरगंज वार्ड में वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। यहंा रोड निर्माण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुजराती कालोनी के पास नहर पार में पक्की सडक़ बनाई जाए। बिजली केबल बिछाने की मांग की। महापौर ने उन्हें सभी कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।