धमतरी (वीएनएस)। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष जमना नाहर (भैरूदान मानक लाल नाहर) की सुपुत्री मानसी नाहर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर धमतरी का नाम रौशन किया है। प्रारंभ से ही पढ़ाई में रूची रखने वाली मानसी नाहर को उनकी इस उपलब्धि पर नगर व समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा ने मानसी नाहर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।