बठेना चौक से श्यामतराई तक खंभों में लगेगी एलईडी झालर

Posted On:- 2022-06-14



  धमतरी (वीएनएस)।शहर के बठेना चौक से श्यामतराई चौक तक नेशनल हाईवे मार्ग में प्रत्येक खंभों में एलईडी विद्युत झालर लगेगा। ताकि शहर का प्रमुख मार्ग पूरी तरह जगमगाता रहे। बठेना चौक से श्याम तराई मार्ग में एलईडी लाईट लगाने के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर हो गया है। सवा करोड़ रूपये की लागत से प्रत्येक विद्युत खंभों में एलईडी झालर लाईट लगेगा। यह कार्य दीपावली के पहले पूरा किया जा सकेगा। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों में लाईट पर्याप्त हो। इसके अलावा अन्य चौक चौराहों में हाई मास्क लाईट लगाने के लिए भी शासन को पत्र लिखा गया है।