सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता :आयुक्त 

Posted On:- 2022-06-14



  धमतरी(वीएनएस)। विनय कुमार पोयम ने सोमवार को नगर निगम के आयुक्त का पद संभाल लिया। पद संभालने के पूर्व कलेक्टर पीएस एल्म से शिष्टाचार भेंटकर जिला पंचायत में दिशा की बैठक में शामिल हुए। आयुक्त विनय कुमार ने शाम करीब चार बजे नगर निगम पहुंच कर निगम कार्ययाल का भ्रमण कर प्रमुख अधिकारियों की मीटिंग ली और दिशा निर्देश दिए। आयुक्त विनय पोयम ने मानसून के मद्देनजर शहर के नालों की सफाई व्यवस्था माकूल रखने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में चल रहे विभिन विकास कार्यों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पारिवारिक माहौल में मिलजुल कर शहर के विकास के लिए काम करना है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को संकोच करने की जरूरत नहीं है। सभी अधिकारी-कर्मचारी मुझसे सीधे बात कर सकते हैं। किसी को कोई भी समस्या हो सीधे आकर मिल सकते हैं। इसमें हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। आयुक्त ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि वो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों से बैठक कर नई कार्ययोजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से पहले उन इलाकों को चिन्हांकित करने के लिए कहेंगे, जहां पर सफाई व्यवस्था सबसे ज्यादा बदहाल है। इसके बाद वहां की प्रापरवे में मॉनीटरिंग की जाएगी। निगम आयुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में व्याप्त समस्याओं का निराकरण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। इससे लोगों को परेशानी न हो और उन्हेंं बुनियादी सुविधाएं सही से मिल सके। इस अवसर पर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने नए आयुक्त श्री पोयम का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।