अम्बिकापुर (वीेएनएस)।रामगढ़ महोत्सव में विभागों के लगाए गए स्टाल का विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष माधु सिंह, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित नई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया । वन विभाग, पर्यटन, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, जनसम्पर्क विभाग सहित अन्य विभाग ने आकर्षक स्टाल लगाए गए है।विधायक ने किया बीपी जांच- स्टाल अवलोकन के दौरान लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर पहुंचे वहां उन्होंने मेडिकल टीम द्वारा लोगां का बीपी जांच करते हुए पाया। वे अपने चिकित्सकीय पेशा और जन सेवा की भावना को नही रोक पाए और स्वयं बीपी जांच उपकरण से उपस्थितों का बीपी जांच किया। उन्होंने मेडिकल टीम को समझाइश दी कि बीपी जांच एकदम सही हो ताकि सही ईलाज हो सके।