अम्बिकापुर (वीएनएस)।आषाढस्य प्रथम दिवसे के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व संघ सरगुज़ा के आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव में 15 जुन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक विद्यालयीन एवं स्थानीय कलाकार तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 6ः45 बजे तक आमंत्रित कलाकारों की प्रस्तुति होगी। आमंत्रित कलाकारों में बबिता विश्वास, स्तुति जायसवाल, संजय सुरीला, ज्योतिश्री वैष्णव सहित भरतनाट्यम, कला विकास केंद्र एवं पारंपरिक गीत संगीत शामिल हैं।