राहुल को अभी है हल्का बुखार, सुबह नाश्ता भी किया...

Posted On:- 2022-06-15



बिलासपुर (वीएनएस)। 104 घंटों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद जांजगीर के राहुल का अभी बिलासपुर के अपोलो में इलाज चल रहा है। राहुल को अभई हल्का बुखार है, बाकी सब ठीक है। आज सुबह उसने नाश्ता भी किया।

सीएम भूपेश बघेल ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, और लिखा - हमारा बच्चा बहुत बहादुर है। उसके साथ गढ्ढे में 104 घंटे तक एक सांप और मेढक उसके साथी थे। आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है, जल्द अस्पताल से पूरी तरह ठीक होकर लौटे, हम सब कामना करते हैं। इस ऑपरेशन में शामिल सभी टीम को पुनः बधाई एवं धन्यवाद। बता दें कि राहुल का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में जारी है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी कर रहे है.