राहुल के रेस्क्यू में दिखी मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता : जैन संवेदना ट्रस्ट

Posted On:- 2022-06-15



जैन संवेदना ट्रस्ट ने किया 1008 नवकार महामंत्र का जाप, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना

रायपुर (वीएनएस)। जांजगीर-चांपा के का एक मूक बधिर बालक 10 वर्षीय राहुल साहू जांजगीर में एक बोरवेल के 60 फीट गहरे गढ्ढे में गिर गया । जिसे लगभग 105 घंटे के बिना रुके बिना थके रेस्क्यू मिशन के बाद बचा लिया गया है । इस रेस्क्यू में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्त्परता, संवेदनशीलता की तारीफ करनी चाहिए। वे छत्तीसगढ़ की जनता को अपना पारिवारिक मानते हैं वे सभी छत्तीसगढ़िया बच्चों के पालक हैं । पिछले 105 घण्टे के रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्यमंत्री पूरी तरह जागरूक रहे प्रशासनिक अमले से जानकारी लेते रहे निर्देशित करते रहे । छत्तीसगढ़ की जनता ने राहुल की सलामती की प्रार्थना की है। इसी कड़ी में जैन संवेदना ट्रस्ट ने भी सोमवार व मंगलवार को 1008 नवकार महामंत्र का जाप किया।

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि 105 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता देश में एक मिसाल है। रेस्क्यू टीम व प्रशासनिक अमला भी अभिनंदन का हकदार है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जैन संवेदना ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री बघेल के लिए अभिनंदन स्वागत के भाव व्यक्त किए हैं। भूपेश बघेल ने सिद्ध कर दिया है कि वे छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के सर्वश्रेष्ठ अभिभावक हैं । जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रशासन से निवेदन किया है कि प्रदेश के सारे सूखे खुले बोरवेल तत्काल बन्द किये जावें । जनता से अनुरोध है कि आपकी जानकारी में कोई खुला बोरवेल हो तो प्रशासन से सम्पर्क कर उसे बन्द करावें या जैन संवेदना ट्रस्ट के मोबाइल नंबर 9301056004 , 9301739494 पर जानकारी देवें ।