
कवर्धा (वीएनएस)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरक्षक की गर्भवती पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा में गोपनीय विभाग तैनात आरक्षक प्रवीण मिश्रा अपनी पत्नी खुशबू मिश्रा और तीन वर्षीय बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते हैं। बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।