रायपुर (वीएनएस)। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन भी ईडी पूछताछ कर रही है। राहुल को छोड़ने के लिए उनकी बहन प्रियंका भी साथ में थीं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के समर्थन में जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
इस दौरान धरने पर बैठे सीएम भूपेश ने कहा कि पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों… क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी। सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए… ये होता है।
सीएम ने ट्वीूट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं अपने घर में इनसे पूछकर जाऊंगा?
मैं अपने कार्यालय इनसे पूछकर जाऊंगा?, मैं नक्सल प्रदेश से आता हूं, मुझे Z+ सुरक्षा है, मुझसे सिर्फ 1 सुरक्षाकर्मी लेकर जाने कहां जाता है, मुझे बीच सड़क पर 1 घंटे तक रोक दिया जाता है।