सूरजपुर(वीएनएस)।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस दो के लक्ष्य को प्राप्त करने ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों से व्यक्तिगत शौचालय मांग के लिए विशेष शिविर का आयोजन 16 जून को विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत बंशीपुर में किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत सकलपुर, श्यामनगर, सोनगरा, शंकरपुर, बंशीपुर, कोरंधा, गोंदा, सत्तीपारा, दुरती एवं मरहटा के पात्र हितग्राही व्यक्तिगत शौचालय की मांग हेतु विशेष शिविर में पहुंचकर लाभ ले सकते हैं। जिसके प्रभारी अधिकारी श्री राकेश मोहन मिश्रा बीपीओ प्रतापपुर, मोहम्मद अब्दुल लतीफ प्लास्टर समन्वयक प्रतापपुर एवं संबंधित पंचायत सचिव को बनाया गया है। साथ ही पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।