अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में शकुंतला हल्बी में रचनाएं करेंगी प्रस्तुत 

Posted On:- 2022-06-15



रायपुर (वीएनएस)। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और साहित्य अकादमी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 जून 2022 तक शिमला, हिमाचल प्रदेश में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल की वरिष्ठ कवियत्री शकुंतला तरार जो हिंदी, छत्तीसगढ़ी और हल्बी में समान रूप से लेखन करती हैं, वहां वे आंचलिक बस्तर की लोक भाषा हल्बी में माटी के गीत रचनाओं का पाठ करेंगी। छत्तीसगढ़ से जाने वाली वे इकलौती कवयित्री हैं।