सरगुजा आयुक्त 16 जून को करेंगे विभिन्न कार्यों की समीक्षा

Posted On:- 2022-06-15



सूरजपुर(वीएनएस)। सरगुजा संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र ने 16 जून को प्रातः 11 बजे मंगल भवन सूरजपुर में सभी विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सरगुजा संभागायुक्त द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जायेगी एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी। जिला पंचायत सीईओ ने विकास खण्ड स्तर के सर्व विभाग प्रमुखों को सूचित किया है कि अपने अधीनस्थ अमलों के साथ उपरोक्तानुसार आयोजित बैठक में प्रातः 10.45 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।