कलेक्ट्रेट ने पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

Posted On:- 2022-06-15



सूरजपुर(वीएनएस)। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम आगामी स्कूल प्रारंभ एवं प्रवेश की जानकारी ली। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना है कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शाला प्रवेश महोत्सव में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारियों की पेंशन प्रकरण शीघ्रता से पूर्ण कर लाभान्वित करने निर्देशित किया। उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समय अवधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि निराकरण हुए की नहीं प्रकरणों का परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया। उन्होंने जिले में संचालित गौठानों की जानकारी ली तथा गौठान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की जियो टैगिंग करने निर्देशित किया। सीईओ सुश्री लीना कोसम ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने निर्देश दी। जिला सीईओ सुश्री कोसम ने कृषि विभाग के अधिकारी से खाद की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी जरूरी खाद डीएपी, पोटाश, एनपीके, यूरिया आदि खाद की उपलब्धता एवं भंडारण कर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दी। उन्होंने नगरी क्षेत्र में वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी कार्यवाही ग्राम सभा में पारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने आगामी दिनों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुरूप पौधे की व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में भी पौधारोपण की व्यवस्था करने के लिए वन विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया सहित अन्य रोगों के उपचार के लिए शिविर लगाने निर्देश दी तथा मुख्यमंत्री धनवंतरी स्वास्थ्य योजना के लिए दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग से सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।