रायपुर/बिलासपुर (वीएनएस)। राहुल को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार की शाम बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान भावुक होकर राहुल की माता ने कहा कि मुख्यमंत्री तो हमारे लिए भगवान समान हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने अपना फर्ज निभाया है। रेस्क्यू टीम ने अपना काम बेहतरीन तरीके से किया। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चे की पढ़ाई लिखायी की भी व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।