
कोरबा (वीएनएस)। कमांडेंट सीआईएसएफ केएसटीपीपी कोरबा, अभिषेक चौधरी ने डिप्टी कमांडेंट कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट ए.पी. सिंह के पर्यवेक्षण में एक रात आउटडोर प्रवास सहित दो दिवसीय उबंटू ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया।
सीआईएसएफ कैंप से लगभग 20 किलोमीटर दूर कोरबा जिले के अंतर्गत स्थित झोराघाट पिकनिक स्थल को इस उद्देश्य के लिए चिह्नित किया गया था और जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय झोराघाट को शिविर के दौरान रात्रि प्रवास के लिए प्रदान किया गया था। इस शिविर में केएसटीपीपी कोरबा के सीआईएसएफ के कुल 13 वार्डों ने हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कैंप की अवधि का अधिकतम समय प्रकृति नदी, खेतों और पहाड़ के साथ बीताया। बच्चों ने इसे अपने जीवन के बेहतरीन अनुभवों में से एक बताया। दो दिवसीय ट्रेकिंग शिविर 15 जून को संपन्न हुआ।