सीएचसी बगीचा के लिए डीएमएफ मद से नए एम्बुलेंस स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-15



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विकासखंड बगीचा के सुदूर वनांचल, पाठ एवं पहुंचविहीन क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार करते हुए डीएमएफ मद से नए एम्बुलेंस क्रय किये जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नया एम्बुलेंस क्रय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा को हस्तांतरित किया जाएगा। केंद्र में नए एम्बुलेंस मिलने से विकासखण्ड में दुर्घटना, मरीजों के रेफरल, परिवहन एवं आपात स्थिति में त्वरित सेवाएं मिल सकेगी।