कवर्धा(वीएनएस)। कबीरधाम जिले में एक जून से 15 जून तक 7.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसपुर लोहारा तहसील में 16.8 मिलीमीटर, कवर्धा तहसील में 22.2 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 13.6 मिलीमीटर और बोड़ला तहसील में 21.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। विगत 14 जून को पिछले चौबीस घंटे में जिले में 39.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, इसमें कवर्धा तहसील 5.2 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 10.7 मिलीमीटर,सहसपुर लोहारा में 10 मिलीमीटर, पंडरिया में 13.6 मिलीमीटर और वर्षा दर्ज की गई है।