पोषण बाड़ी अभियान के तहत किसानों को फलदार पौधों का वितरण

Posted On:- 2022-06-15



कोरबा (वीएनएस)। शासन के महत्वकांक्षी योजना नरवा गरूवा घुरूवा बाड़ी के तहत उद्यानिकी विभाग ने 15 जून से पोषण बाड़ी अभियान शुरू किया है। जिले के ग्राम कुरूडीह, कटकीडबरी, पुटीपखना, गाडापाली एवं पोडी मे 400 किसानो को स्थानिय जनप्रतिनिधियो के समक्ष बाड़ी के लिए फल पौध का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को अमरूद, सीताफल, पपीता, कटहल, जामुन एवं सब्जी मे सेम, बरबट्टी, कुन्दरू, मुनगा आदि वितरण किया गया। इस वर्ष 4000 बाडियो मे सब्जी बीज एवं फल प्रदाय करने का लक्ष्य है।

सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष भर मे खरीफ, रबी, जायद के लिए एक हजार रूपये की आदान सामाग्री, सब्जी बीज एवं फल पौध प्रदान करने हेतु प्रावधानित है। किसान अपने नजदीकी नर्सरी मे संपर्क कर आदान सामाग्री प्राप्त कर सकते है। किसान शासकीय उद्यानिकी रोपणी पताढी, पठियापाली, पण्डरीपानी, नगोई एवं पोडीलाफा केन्द्र में संपर्क करके आदान सामग्री प्राप्त कर सकते है।