जिले के आदिवासी विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Posted On:- 2022-06-15



गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के आदिवासी विकासखंड गरियाबंद, छुरा, मैनपुर के ग्रामों में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति समूह कुमार/भुजिया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कमार और भुंजिया विकास अभिकरण अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता सृजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत 21 जून 2022 को ग्राम दांतबायकला, 1 जुलाई 2022 को ग्राम रावनडिग्गी, 07 जुलाई 2022 को ग्राम तेंदुबाय, विकासखंड छुरा अंतर्गत 17 जून को ग्राम रसेला, 20 जून को कोठीगांव , 05 जुलाई को रूवाड़ तथा मैनपुर विकासखंड अंतर्गत 16 जून को ग्राम बम्हनीझोला, 24 जून को ग्राम तौरंगा एवं 28 जून 2022 को ग्राम धुरवागुड़ी में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।