मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना और राजभवन मार्च 16 को

Posted On:- 2022-06-15



रायपुर (वीएनएस)। केन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैया इडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग एवं एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में घुसकर पुलिस के द्वारा की गई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकताओं के साथ बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 16 जून को सुबह 10.30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के उपस्थिति में रायपुर के अंबेडकर चौक पर धरना दिया जायेगा एवं राजभवन तक पैदल मार्च किया जायेगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।