स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेज सत्यापन की तिथि में हुई वृद्धि, अब 17 और 18 जून को भी होगा सत्यापन कार्य

Posted On:- 2022-06-15



अम्बिकापुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी एवं रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तरफ से प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 9 से 16 जून तक शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए दस्तावेज सत्यापन की अवधि में वृद्धि किया गया है। अब सत्यापन कार्य 17 और 18 जून को किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों में प्रमाण पत्रों का सत्यापन नही कराया है वे अपनी सुविधानुसार लाइवलीहुड कालेज जाकर आप अपना दस्तावेज सत्यापित करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को पूर्व नियोक्ता द्वारा जारी नियुक्ति आदेश की प्रति, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र या कोविड बोनस अंक का प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।