रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 15 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 909 सैंपलों की जांच में 58 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 232 मामले सक्रिय हैं।
आज 13 जिले महासमुंद एवं बलरामपुर से 01-01, बलौदाबाजार, रायगढ़, सरगुजा एवं कोरिया से 02-02, बेमेतरा, कबीरधाम एवं बिलासपुर से 03-03, कोरबा से 04, राजनांदगांव से 06, दुर्ग से 10, रायपुर से 19 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 8 जिले धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, कोंडागांव, दंतेवाड़ा सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।