धमतरी (वीएनएस)। नेशनल हाईवे में कोड़ेबोड़ के पास खड़े हाइवा को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें ट्रक ड्राइवर की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 5 बजे रायपुर की ओर से ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 1481 धमतरी की ओर आ रही थी। कोड़ेबोड़ के पास सम्राट ढाबा के आगे खड़ी हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीए 9060 को ठोकर मार दी। सूचना मिलते ही डीएसपी एमएस चंद्रा मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए कुरुद भेजा। गंभीर रूप से घायल पुराण गिरी गोस्वामी 60 वर्ष पिता सिया गोस्वामी ग्राम पुरुर थाना गुरुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात 2: 55 बजे मौत हो गई।