धमतरी (वीएनएस)। ग्राम सेमरा बी में ग्राम विकास समिति के द्वारा भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान के मंदिर जीर्णोद्धार के अवसर पर भव्य संगीतमय मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंचल की ख्याति प्राप्त मंडलियों ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस कथा को समस्त श्रोताओं दीर्घाओं के समक्ष अपने मुखारविंद से प्रवाह किया।
रामचरित मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू रामकथा का श्रवण करने पहुंची। विधायक ने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर, तिलक एवं बेच लगाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने धर्ममय मंच पर कथा श्रवण करने के उपरांत आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि रामकथा मंच से प्रवाहित मानस प्रवाह ताप संताप निवारक है। प्रभु की कथाओं का श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और प्रेम का संचार स्वत: उत्पन्न हो जाते हैं, क्योंकि रामचरितमानस कथा से हमें सभी पात्रों से सीखने को मिलती है। यदि हमें राम राज्य निर्माण की कल्पना पूर्ण करना है तो सभी को एक साथ मिलकर एकजुट हो कर यह सामूहिक प्रयास से ही पूर्ण होगा। मंच पर विराजमान जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, सरपंच राधिका केशव साहू ने ग्राम विकास समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित मानस कथा सम्मेलन के पुण्य कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर मानस कथा का श्रवण करने केशव राम साहू, डॉक्टर नरोत्तम वाणी, ठाकुर राम साहू शिक्षक, राज मानस संघ संरक्षक माखन साहू, याद राम साहू, जनार्दन, तेजराम, राधेलाल, पवन कुमार प्रहलाद, ईश्वर साहू, रिंकू, रामनारायण, राजेंद्र, कार्तिक निषाद, श्रवण साहू, थानू राम, दयालु साहू, रामेश्वर साहू, गोवर्धन साहू, सुरेश कुमार, कमल किशोर, शिव साहू, रूपेश साहू, शीतल निषाद, रुद्रेश्वर, भारत राम साहू, प्रहलाद जांगड़े सहित समस्त ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ग्रामीण कथा श्रवण करने उपस्थित रहे।