पीईटी और पीपीएचटी का परिणाम जारी...

Posted On:- 2022-06-15



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने पीईटी और पीपीएचटी का परिणाम जारी कर दिया है। पीईटी में बिलासपुर की पलक अग्रवाल और पीपीएचटी में रायपुर के कुलदीप साहू ने टॉप किया है। ज्ञातव्य है कि 22 मई को दो पालियों में हुई थी प्री परीक्षा। पीईटी में 12 हजार 490 और पीपीएचटी में 22 हजार 354 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध हैं।